
पधर (मंडी)। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी से लोग बेहाल हैं। एक वर्ष में सिलेंडर की कीमत 445 से 1320 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में गरीब उपभोक्ताओं ने गैस के चूल्हे जलना बंद कर दिए हैं। व्यापार मंडल कुन्नू के अध्यक्ष रमेश सोनी, व्यापार मंडल पधर के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, रोशन लाल, जगदीश, मस्त राम, देशराज, पुष्पराज, कृष्ण चंद, पवन कुमार, राजीव कुमार, करतार सिंह, तारा चंद, महेंद्र सिंह ठाकुर, कुशाल चंद, तेज सिंह, मदन लाल, श्रवण कुमार, गुड्डू राम, मनसा राम, दयाल सिंह, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश, प्रवीण कुमार, सरिता देवी, कुसमा ठाकुर, शीतला देवी, प्रभी देवी, मीना कुमारी, सत्या देवी, आशा कुमारी, अनीता देवी, मंजू, निशा देवी, सपना देवी, अर्पना ठाकुर और शांता देवी ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने का कड़ा विरोध किया। साथ ही सरकार से रसोई गैस के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की है।
रमेेश सोनी ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। रसोई गैस सिलेंडरों में एक वर्ष में 875 रुपये की बढ़ोतरी उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है, कि दिल्ली की आप सरकार की तर्ज पर तेल कंपनियों का भी आडिट करवाया जाए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि गरीब उपभोक्ताओं को बैंक खातों में डायरेक्ट सब्सिडी के झंझट से बाहर निकाला जाए। उपभोक्ताओं के बैंक खातों में डायरेक्ट सब्सिडी लोगों को महंगाई की गर्त में धकेलने के सिवाय कुछ नहीं है।
