फर्जी डीओ मामले में जांच सार्वजनिक हो

शिमला। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (जोगटा गुट) के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा व महासचिव हेम सिंह ठाकुर ने सरकार से फर्जी डीओ मामले में जांच को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूछताछ से आम कर्मचारी परेशान हो रहे हैं, इसलिए जांच पूरी करने के बाद सरकार को इसे सार्वजनिक करना चाहिए। इससे आम कर्मचारी जो डरा सा महसूस कर रहा है, उसे राहत मिलेगी। इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए महासंघ के सभी नेता और आम कर्मचारी सरकार के साथ हैं। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सचिवालय में भी और शिक्षा निदेशालय में जांच को पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक दोषी कौन है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। सरकार और जांच अधिकारी को इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Related posts