क्या केजरीवाल अपने मंत्रियों की जांच करेंगे: हर्षवर्धन

क्या केजरीवाल अपने मंत्रियों की जांच करेंगे: हर्षवर्धन

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी नेता डा. हर्षवर्धन ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि सरकार को मेरी शुभकामनाएं है। राजनीति का नया अध्याय शुरू हुआ है। सदन से नौजवानों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने केजरीवाल को लेकर कहा कि उन्होंने समर्थन न लेने की कसम ली थी। केजरीवाल ने कसम तोड़ी है। कसम खाकर, जब तोड़ी जाती है तो सच्चाई सामने आती है।

बीजेपी नेता ने कहा कि हमारे सामने बहुमत का धर्मसंकट है। केजरीवाल की पार्टी से लोगों को बहुत आशा थी। उन्होंने विधान सभा में कहा कि अन्ना के आंदोलन से केजरीवाल निकले है। अन्ना के आंदोलन से ‘आप’ का उदय हुआ है। हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे ईमानदार पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले है। सबसे ज्यादा सीट जितने वाली बीजेपी विपक्ष में बैठी है। कांग्रेस की मदद से स्टिंग ऑपरेशन से आम आदमी पार्टी बची है।

हर्षवर्धन ने कहा कि शीला को जेल भेजने की बात केजरीवाल ने की थी। वे कांग्रेस को भ्रष्ट कहते रह है। हर्षवर्धन ने केजरीवाल से सवाल किया कि कांग्रेसियों को जेल भेजने के वादे का क्या हुआ? आप पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता आप की मजबुरी जानना चाहती है। किस मजबूरी में आप ने कांग्रेस का साथ लिया। आप ने बड़ी चतुराई से काम किया। जनता ने कांग्रेस को इतिहास के कूड़ेदान में फेंका।

उन्होंने मेट्रो पर कहा कि मेट्रो ट्रेन में चलना कोई बड़ी बात नहीं है। राजनीति में सादगी के हम भी पक्षधर हैं। मैं भी मेट्रो से जाता हूं लेकिन कभी फोटो नहीं खिंचवाई। आप नेताओं ने मेट्रो के नियम तोड़े है। हर्षवर्धन ने कहा कि बटला एनकाउंटर पर अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाये थे। जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि आप के पार्टी नेता जनमत संग्रह की बात करते हैं। ‘आप’ ने जनलोकपाल पर जनता को गुमराह किया है। ईमानदारी के लिए पब्लिसिटी करने की जरूरत नहीं है। हम खरीद फरोख्त की राजनीति नहीं करते। दूसरों पर आरोप लगाना बहुत आसान है। हर्षवर्धन ने विदेशी डोनेशन देने की जांच की मांग की । उन्होंने कहा क्या केजरीवाल अपने मंत्रियों के जांच करेंगे।

Related posts