
बालीचौकी (मंडी)। आरएमएसए कार्यक्रम के तहत बालीचौकी के थाची कलस्टर में स्कूल प्रबंधन समिति के 39 सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान दैनिक भत्ता न मिलने से एसएमसी सदस्य भड़क उठे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थाची के एसएमसी प्रधान शेर सिंह और अन्य सदस्यों शेषराम, गीतानंद, तुले राम, चंद्रमणी तथा वीर सिंह ने इस बारे डाइट मंडी के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि शीत लहर और बर्फबारी में विभागीय कर्मियों ने उन्हें प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण के दौरान 120 रुपये के हिसाब से दैनिक भत्ता दिया जाएगा। थाची एसएमसी के प्रधान शेर सिंह के अनुसार मुख्य स्रोत व्यक्ति एवं प्रवक्ता ने प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले भत्ते को बालीचौकी स्थित बीआरसी ने 12 हजार रुपये पाठशाला के खाते में जमा करवाने की बात कही थी। लेकिन शिविर के बाद दैनिक भत्ता देने की बात आई तो अधिकारी ने डाइट के प्रधानाचार्य से दैनिक भत्ता न दिए जाने के आदेश होने का हवाला देते हुए भुगतान से मना कर दिया। इससे भड़के 39 एसएमसी सदस्यों ने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंडी स्थित डाइट प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है। डाइट प्राचार्य मोहिंद्र पाल ने कहा कि बजट कम होने में सभी कलस्टर स्कूलों से पैसे वापस करवाए हैं। सभी कलस्टर स्कूलाें ने पैसा लौटा दिया है। कलस्टर पाठशाला थाची में इस प्रकार की समस्या आई है। जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
