एससीए ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार को घेरा

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी आम छात्रों के साथ यूजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म को 270 में बेचे जाने का विरोध किया। वीरवार को उन्होंने कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक एसएस चौहान एवं रजिस्ट्रार मोहन झारटा का घेराव किया। छात्रों ने ऐलान किया कि प्रशासन ने यदि शीघ्र परीक्षा फार्म की कीमत में 150 रुपये की कमी नहीं की तो किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को विश्वविद्यालय के परिसर में नहीं आने दिया जाएगा। आम छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
एससीए अध्यक्ष राजन हारटा और पीयूष सेवल ने कहा कि एससीए ने गत दिनों जब प्रशासन साथ बैठक की तो भी प्रशासन के समक्ष जर्मन तकनीक की मार्क्सशीट के नाम पर 150 रुपये वसूले जाने का विरोध किया था। वर्तमान सत्र में इस फीस को नहीं वसूले जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जर्मन तकनीक को लेकर फैसला एक अधिकारी ने व्यक्तिगत तौर पर लिया। एससीए और आम छात्रों ने इसका कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि नियंत्रक ने आगामी दिनों में इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेने तक विश्वविद्यालय काउंटर एवं प्रदेश के डाकघरों में फार्म बेचे जाने के आदेश जारी किए हैं।

Related posts