मोदी की रैली से होगा ढाई करोड़ का नुकसान

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की रैली के लिए होने वाले सुरक्षा बंदोबस्त आम व्यापारी, दुकानदारों पर भारी पड़ने वाले हैं। तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट के बंद होने और संडे मार्केट न लगने से तकरीबन ढाई करोड़ का फटका लगने वाला है। अकेले तिब्बती मार्केट में 178 दुकानें हैं।

तिब्बती मार्केट रहेगा बंद
हर संडे लगभग डेढ़ सौ कपड़े, जूते, घड़ियों के सौदागर मार्केट में जुटते हैं। इनमें फड़, ठेली वाले सब शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरा मार्केट की सबसे पहले बात तिब्बती मार्केट की। माह में यह दुकानें केवल अंतिम मंगलवार को बंद रहती हैं और सर्दी के मौसम में उस दिन भी नहीं। लेकिन इस बार मौसम बहुत सर्द अभी नहीं हुआ है, लिहाजा कारोबार को देखते हुए अभी महीने में एक दिन की बंदी चालू है।

50 लाख के आसपास होता है कारोबार
इन सभी को रविवार को नरेंद्र मोदी की रैली के चलते बाजार बंद रखने के निर्देश हैं। अकेले तिब्बती मार्केट में एक दिन का कारोबार तकरीबन 50 लाख के आस-पास है। यहां दुकान चलाने वाले करमा लामा के अनुसार वह रैली में शिरकत करने नहीं आएंगे, टीवी पर ही मोदी का भाषण सुनने में उन्हें दिलचस्पी है। अगर दुकान बंद न होती तो शायद वह इस बहाने मोदी का भाषण रूबरू सुनते।

दुकानदारों की आईडी जमा कराई
नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा केमद़्देनजर पुलिस� लगभग 10 दिन पहले ही शनिवार शाम तक दुकान बंद करने के निर्देश दे चुकी है। ज्यादातर अपना सामान समेट चुके थे। इसके साथ ही इन तमाम दुकानदारों से आईडी भी जमा करा ली गई है। ग्रांउड के आस-पास ठेली, फड़ वाला कोई नजर नहीं आएगा।

निर्देशों के आगे कोई उपाय नहीं
बेहतर कमाई के लिए संडे का इंतजार करने वाले दुकानदार रोजी-रोटी प्रभावित होने से दुखी हैं, पर उनके पास कोई उपाय नहीं।� जूते बेचने वाले संदीप नेगी, राजमा-चावल लगाने वाले अनिल चौहान, जींस-कपड़े बेचने वाले मोहित सिंह, घड़ीसाज मोहित सिंह आदि निर्देशों के आगे बेबस होने की बात कहते हैं।

Related posts