
रामपुर बुशहर। यहां के चौधरी अड्डे और पुराने बस अड्डे के मध्यम रेहड़ी फहड़ी लगा कर कारोबार करने वाले प्रवासी और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोग पुलिस के लिए सर दर्द बने हुए है। पुलिस चाह कर भी उक्त लोगों पर कार्यवाई नहीं कर पा रही है। क्योंकि कुछ मझौले स्तर के नेता अपने वोट बैंक को बचाने के लिए प्रवासी रेहड़ी फहड़ी वालों को शरण दिए हुए है। क्योंकि यहां कारोबार कर रहे है लगभग सभी प्रवासियों को वोट देने का अधिकार है। कुछ अधिकारी बताते है कि जैसे ही उक्त लोगों पर कार्यवाई करने पहुंचते है तो यह फोन हाथ में थमा देते है। जबकि यह लोग यहां हादसों के कारण बने हुए है। जबकि जाम लगना तो यहां आम बात बन गई है।
उल्लेखनीय है कि रामपुर के चौधरी अड्डे के अलावा पुराने बस अड्डे के आस-पास नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर देते है, और रही सही कसर रेहड़ी फहड़ी वाले प्रवासी पूरी कर रहे है। गौर रहे है यह प्रभावी रामपुर के वोटर लिस्ट में भी शामिल है। जो नगर परिषद के चुनाव में अहम रोल अदा करते है। जिसके चलते आज तक इन पर कोई कार्यवाई नहीं हो पा रही है। यहां के लोगों में रोशन लाल, प्रकाश शर्मा, देविंद्र कुमार, अमित शर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि उक्त लोगों की कारण यहां जाम लगना आम हो गया है। वहीं इनके कारण कई हादसे भी हो रहे है। क्योंकि रहेड़ी वालों के आस पास शाम के समम लोगों की भीड़ रहती है जो भी हादसे को न्यौता देती है।
इधर,इस बारे में डीएसपी रामपुर सुनील नेगी का कहना है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्क्षा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सब के लिए एक है। उन्होंने कहा कि पुलिस रेहड़ी फहड़ी वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई कर रही है।
इधर,इस बारे में नगर परिषद के अध्यक्ष दीपक सूद का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के निरीक्षक को मौके पर भेजा जाएगा और नियम अनुसार कार्यवाई की जाएगी।
