नहीं थम रहा अवैध खनन का खेल

कर्णप्रयाग। पिंडर नदी में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने आंखें मूंद ली हैं। खनन माफिया हर रोज सरकारी खजाने को हजारों रुपये की चपत लगा रहे हैं। खनन के खिलाफ कभी कभार गिनती के वाहनों का चालान करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं।
कर्णप्रयाग में भी मुख्य बाजार से करीब दो सौ मीटर नीचे बह पिंडर नदी में तीन से चार स्थानों पर दिन के समय खुलेआम रेत उठान से लेकर गिट्टी तोड़ने का काम किया जा रहा है। नलगांव, नौली, बगोली, सिमली क्षेत्र में भी खनन माफिया पिंडर का सीना छलनी कर रहे हैं। नए पुल के नीचे बीते वर्ष से लेकर अब तक गिट्टी तोड़ने, पोखरी पुल के पिल्लरों के किनारे से लेकर करीब दो सौ मीटर क्षेत्र में रेत उठान का काम चल रहा है। ऐसा नहीं कि इस अवैध खनन की जानकारी प्रशासन को न हो लेकिन कोई कार्रवाई माफिया के खिलाफ नहीं की जाती। जबकि आम आदमी को अपनी जरूरत की रेत के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
————————
खनन पर पूरी तरह से रोक है। समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। अगर कोई अवैध रुप से रेत उठाने के साथ गिट्टी तोड़ने का काम करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts