शिक्षण संस्थान बंद कराने की चेतावनी

अल्मोड़ा/बागेश्वर। स्कूलों में नियुक्ति के लिए योग प्रशिक्षितों ने 70वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। इस मौके पर वक्ताओं ने शनिवार को नगर के सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को बंद कराने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने योग प्रशिक्षितों के हित में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार पर झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने का आरोप लगाया। धरने पर रश्मि बिष्ट, चंद्रा, माया, सुमन, हेमा, राहुल, राकेश, चंचल लोहनी, दीप भट्ट, शंकर सिंह मनराल, ललित बाराकोटी, गोविंद टंगडिया आदि बैठे।
बागेश्वर में भी नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों का धरना तहसील परिसर में जारी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर गीता जोशी, वंदना पांडे, बंटी कोरंगा, बंटी कोरंगा,राकेश पाठक, कविता परिहार, नंदन सिंह, दिनेश भट्ट, रमेश चौबे, भाष्कर, निर्मला जोशी, भावना परिहार, आदि शोमिल थे।

Related posts