
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तरेला में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के प्रभावित बौंदेड़ी वार्ड के जिला परिषद सदस्य भाग सिंह की अगुवाई में तहसीलदार से मिले। उन्होंने तहसीलदार को परियोजना प्रभावितों की दिक्कतें बताईं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने ग्राम पंचायत गुईंला के गांव चुंढोलू के ग्रामीणों की जमीन हड़प ली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से प्रोजेक्ट के लिए जो जमीन बेची गई थी, उसकी प्रशासन की ओर से निशानदेही नहीं की गई और कंपनी को जितनी जमीन दी थी उससे क हीं ज्यादा जमीन पर कब्जा कर लिया है। यही नहीं देस राज पुत्र मनोरथ निवासी चुंढोड़ और धनी राम पुत्र ठाकुर निवासी चुंढोड़ को तो जमीन का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से जो चेक नंबर 087700210003019 दिया था, वह फर्जी पाया गया। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से 30 अगस्त, 2011 और 10 जून 2011, 31 जुलाई 2011 को कंपनी ने फर्जी चेक काटे थे। जो चेक काटे गए थे, वह फर्जी थे आज तक कै श नहीं हुए। यही नहीं प्रोजेक्ट के काम के कारण कुछ जमीन पर भूस्खलन हो रहा है। इस कारण जमीन क्षतिग्रस्त हो गई। भूस्खलन से घरों को भी खतरा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जमीन की निशानदेही की जाए और परियोजना प्रभावितों को उचित दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन की निशानदेही नहीं होती तब तक कंपनी का काम बंद रखा जाए। इस अवसर पर देस राज, बैजा राम, त्रिलोचन, दाखो, सिंह राज, रूप सिंह मौजूद रहे। उधर, पीसी तहसीलदार पीसी आजाद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके अलावा जमीन की निशानदेही की जाएगी।
