जबली गांव में आंत्रशोथ का प्रकोप

बिलासपुर। जनपद के मंडी मांडवा के जबली गांव के लोग आंत्रशोध की चपेट में हैं। पेट दर्द के साथ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। चिकित्सकों ने दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि लगभग दो दर्जन अन्य मरीजों का जिला अस्पताल और पीएचसी मंडी माणवा में इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ही क्षेत्र से उल्टी दस्त के मरीजों को देखते हुए गंभीरता से लिया है। दोपहर बाद ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दवाइयां लेकर क्षेत्र में रवाना की गई है। ग्रामीण जहां का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, उस स्त्रोत के भी सैंपल भरे गए हैं।
सर्दी के मौसम में आंत्रशोथ फैलने से इलाके के लोग सकते में है। लोगों के बीमार होने का यह सिलसिला पिछले दो दिनों से चल रहा है। मंगलवार को पीएचसी मंडीमाणवा में इससे पीड़ित लगभग आधा दर्जन लोग आए थे। जबकि बुधवार को भी 11 लोगों ने पीएचसी में पहुंच कर उपचार करवाया। इनमें से एक बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पंचायत के पूर्व प्रधान प्यारे लाले ने बताया कि दो दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में हैं।
कोट्स——————–
दो बच्चे अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही इलाके के लिए विभाग की टीम रवाना कर दी गई है। ग्रामीणों को दवाएं, ओआरएस और क्लोरीन के टैबलेट बांटे गए हैं। आईपीएच को पानी के सैंपल भरने के लिए भी कहा गया है।
डा. एमएल कौशल,उधर, सीएमओ, बिलासपुर

Related posts