
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में चल रहे दुख निवारण समागम में कुमार स्वामी ने दूसरे दिन अनुयायियों को बीज मंत्र दिए। समागम में प्रवचन देते हुए स्वामी ने कहा कि परमात्मा के नाम में अद्भुत शक्ति है। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा नाम पाठ पूरी तरह आडंबर से परे है। यह व्यक्तिगत न होकर साक्षात परम पिता परमात्मा, मां भगवती, अल्लाह और वाहे गुरु का पाठ है। प्रभु कृपा का यह आलोक पूरी तरह शास्त्रोत्क है। इसका उल्लेख वेदों, शास्त्रों और सभी ग्रंथों में है। उन्होंने कहा कि इस पाठ में कितनी शक्ति है, इसका अंदाजा लाखों करोड़ों लोगों के जीवन को देखकर ही सहज हो जाता है। असाध्य कष्टों और समस्याओं से घिरे के जीवन में कल्पनातीत परिवर्तन हुआ है। ऋषियों-मुनियों की परंपरा के कारण ही भारत देश का अस्तित्व है। भारतीय संतों का केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व सम्मान। अमेरिका व इंग्लैंड संसद सनातन मर्यादा और संतों का सम्मान कर रही है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, नप अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, आयोजक व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, विनय शर्मा, मनोज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
