
ठियोग (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को ठियोग दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ठियोग बाईपास, सात करोड़ रुपये से बनने वाले शापिंग कॉम्पलैक्स एवं कार पार्किंग और जनोघाट में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बस स्टैंड का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ठियोग अस्पताल में एक करोड़ 75 लाख रुपये से बने नए ओपीडी भवन का उद्घाटन किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में एक समान विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो सके, इसके लिए भाजपा की ओर से बंद किए गए सभी स्कूलों को बहाल किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को आदेश दिए कि आलू मैदान में किसी भी प्रकार से वाहन खड़े नहीं होने चाहिए, यहां खड़े किए गए सभी वाहन मैदान से बाहर निकाले जाएं और गेट पर चेन लगाई जाए।
इस मौके बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक बलवीर वर्मा, मंडल अध्यक्ष कै. नत्थू राम ,जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची, अतुल शर्मा, सुभाष मंगलेट, सोहन वर्मा, किशन कंवर, नप उपाध्यक्ष विवेक थापर, बीडीसी अध्यक्षा विद्या शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश चंदेल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, संजीव भंडारी, तारा हेटा, बासा ठियोग प्रधान रोहित वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लाइक राम शर्मा ,ब्रंहा नंद शर्मा, महेंद्र झरईक, सुनील शर्मा, विनय हेटा, नरेश वर्मा, जोगेंद्र राठौर, ज्ञान सिंह, रविंद्र सिंह, संदीप शर्मा, वनिता वर्मा, सत्या गाज्टा के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
