
मंडी। उपमंडल गोहर की किलिंग और छम्यार पंचायत के लोगों ने जल प्रदूषण रोकने की फरियाद लगाई है। पंचायत के लोगों ने इस बारे डीसी से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। शिकायत पर डीसी ने एसडीएम सदर को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनाें पंचायतों की सीमा पर एक फैक्टरी लगी है।
लोगों का आरोप है कि फैक्टरी की वजह से साथ लगते नाले का पानी प्रदूषित हो रहा है। नाले के पानी से किसानाें बीघा भूमि की सिंचाई की जाती है। पशुओं के लिए पीने का पानी भी यहीं से इस्तेमाल होता है। सरोगी गांव के लिए पेयजल की स्कीम भी नाले के पास है। स्थानीय निवासी टेक चंद, वार्ड पंच सगरयार-3 डीमा, हंसराज, हेमराज, दिलीप कुमार, लच्छमू, छांगू राम, अमर सिंह और प्रेम सिंह ने कहा कि समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से फैक्टरी मालिक ने पहले भी कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। करीब एक साल होने को है। इस पर कोई नहीं हुई। लोगाें का कहना है कि पेयजल दूषित होने से लोगाें का बदबू से बुरा हाल है। लोगाें को सांस लेना दुश्वार हो गया है। डीसी देवेश कुमार ने लोगाें की शिकायत पर एसडीएम मंडी को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
