दो माह में 300 की नसबंदी

चंबा। जिला चंबा में किसान-बागवानों को उत्पाती बंदरों से निजात मिलने वाली है। वन्य प्राणी विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग बंदरों को पकड़ कर धड़ाधड़ उनकी नसबंदी कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन्य प्राणी विभाग की ओर से पिछले लगभग दो माह में जिला में 300 के करीब बंदरों को पकड़ा है। इसके बाद सरोल स्थित बंदर नसबंदी केंद्र में बंदरों की नसबंदी की गई है। नसबंदी होने से बंदरों की संख्या कम हो जाएगी। इससे किसान-बागवानों को बंदरों के उत्पात से निजात मिलेगी। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राकेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से बंदरों की नसबंदी करने की मुहिम तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला में लगभग दो माह पहले बंदर नसबंदी केंद्र खुला है और इस अवधि में 300 के करीब बंदरों की नसबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी जंगलों में जाकर बंदरों को पकड़ रहे हैं और उन्हें नसबंदी के लिए जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। नसबंदी करने के बाद बंदरों को दोबारा जंगलों में छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बंदरों को पकड़ने में विभाग की मदद कर सकते हैं। इसके चलते विभाग बंदर पकड़ने वालों को प्रति बंदर 500 रुपये की राशि प्रदान करेगा।

Related posts