स्क्रब टायफस के जाल में बच्चे और युवा

शिमला। स्क्रब टायफस की चपेट में सबसे ज्यादा युवा और बच्चे आ रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या कम है। 19 मौतों में से पांच मौतें अधेड़ और बुजुर्गों की हुई हैं जबकि 13 मौतें युवाओं और बच्चों की हुई हैं। सबसे अधिक सात मौतें शिमला में हुई हैं। इसके अलावा चंबा, सिरमौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर व मंडी में मौतें हो चुकी हैं।
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने कहा कि युवा खेतों में काम करते हैं। घास कटाई करते हैं, छोटे बच्चे खेलने निकल जाते हैं इस वजह से स्क्रब टायफस की चपेट में आ रहे हैं।

इन्हें निगला स्क्रब टायफस ने
अनीता (23) गांव कुपारा, चंबा
रीना (32) गांव टिक्कर , चूड़धार, सिरमौर
अंजलि (7) गांव नगवाल, कुल्लू
परवीता (27) कोठू झगटान जुब्बल, शिमला
रीना (35) ठियोग शिमला
मनीषा शर्मा 16 बिलासपुर
रक्षा (17) बिलासपुर
पलक (6) बिलासपुर
सुनीता (18) मंडी
अमरजीत कौर (12) कंडाघाट, सोलन
निखिल (5) भोरंज हमीरपुर
ऋषभ (3) कोटी चौपाल
राजेंद्र (28) चौपाल शिमला
गरीबू देवी (55) सिरमौर
गुरदयाल (74) चौपाल शिमला
दिलूराम (78) रामपुर शिमला
लक्ष्मी (55) सुन्नी शिमला
विद्या (60) कोटी, शिमला

Related posts