अपने फर्ज न भूलें युवा : शांडिल

अपने फर्ज न भूलें युवा : शांडिल
सायरी (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि माता-पिता भरण पोषण अधिकार अधिनियम पहले से चल रहा है। इसके अब सख्ती से लागू किया जाएगा। यदि कोई बच्चे अपने माता-पिता को नकारते हैं तो उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। वह सायरी में ओल्ड एज इंडिया तथा भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम द्वारा बुजुर्ग स्वास्थ्य चेतना शिविर नागरिक संस्था सायरी के उद्घाटन अवसर पर रखे।
उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में युवाओं में नशे की आदत तेजी से बढ़ रही है जिसको रोकने के लिए माता-पिता तथा बड़ों को आगे आना चाहिए, जिससे बच्चे समाज और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सके। इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सायरी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इसमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला तथा जिला अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने स्थानीय समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सायरी में पुराने अस्पताल के भवन के आधे भाग में ओल्ड एज सेंटर और आधे भाग में महिलाओं के लिए स्कील डवेलपमेंट प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त ओल्ड एज भवन के लिए मशोबरा तथा टूटीकंडी में भूमि को चिहिंत किया गया है, जिसका संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे ओल्ड एज भवन का निर्माण किया जा सके। उसमें बुजुर्गों के लिए एक डे-केयर सेंटर और हेल्थ सेंटर के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
हेल्प एज इंडिया के स्टेट हेड डॉ. राजेश नेगी ने कहा यह संस्था 35 वर्षों से इस क्षेत्र में बुर्जुगों के लिए कार्य कर रही है। इससे पूर्व मंत्री ने सायरी मनसा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका निवारण किया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष एमआर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के अध्यक्ष गोविंद राम भारद्वाज, प्रधान ग्राम पंचायत सायरी सुंदर सिंह जसवाल, प्रधान पंचायत ममलीग सत्या ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत सतड़ोल सत्या कौशल, लक्ष्मी नारायण कश्यप, वरिष्ठ नागरिक फोरम के अध्यक्ष मस्तराम, चीफ पेटरन केसी पराशर, सचिव देवी राम वर्मा और रतनेश्वर, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के मुख्य सलाहकार गोकल चंद मेहता, एसडीएम कंडाघाट सुरेंद्र सानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts