
जोधपुर: आसाराम केस की सुनवाई कर रहे जोधपुर सेशन कोर्ट के जज मनोज कुमार व्यास की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जज मनोज कुमार को आसाराम के एक अज्ञात समर्थक से धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
गौरतलब है कि आसाराम नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में अभी जोधपुर केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में कैद हैं। कोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका है। इसके अलावा जोधपुर कोर्ट ने आसाराम की साथी शिल्पी की भी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद शिल्पी ने सिरेंडर कर दिया हैं।
