कसौली में कर्मचारी संघ चुनावों का बिगुल बजा

कसौली (सोलन)। केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में कर्मचारी संघ चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। चुनाव दो वर्ष बाद हो रहे हैं। महज एक सप्ताह के बाद कर्मचारी संघ चुनावों के नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। सोमवार को दोनों गुटों ने पैनल घोषित करके चुनाव अभियान शुरू कर दिया है।
सीआरआई में 07 सितंबर 2011 में संस्थान में कर्मचारी संघ के चुनाव हुए। सूरज गुट पिछले दो चुनावों से सत्ता से बाहर है। इस बार पूरे दम खम से उतरकर जीत का दावा ठोक रहे हैं। वहीं संस्थान में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। कर्मचारी नेताओं ने प्रचार को लेकर रात-दिन एक कर रखा है और अपनी गोटियां फिक्स करने में जुटे हुए हैं। 24 सितंबर को चुनाव होने जा रहे हैं।

सूरज गुट का पैनल
सूरज गुट से प्रधान पद के उम्मीदवार नरेश अत्री ने वोट की अपील की। कहा कि संस्थान में बंद पड़े कई उत्पादों का उत्पादन शुरू होगा। संस्थान में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। वहीं पैनल में उप-प्रधान पद के लिए जसवंत, सचिव पद के लिये विजय शर्मा, सह-सचिव के लिये रमाकांत जैन और कोषाध्यक्ष पद के लिये भागचंद चुनावी मैदान में उतरे हैं।

शेर गुट का पैनल
शेर गुट से प्रधान पद के लिए मोहन लाल चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि जीत के बाद सबसे पहला लक्ष्य जीएमपी प्लांट को शुरू करवाना होगा जिससे सीआरआई में विश्वस्तर की वैक्सीन उत्पादित हो सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता से उठाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। वहीं उपप्रधान मोहन सिंह, महासचिव तारा चंद धीमान, संयुक्त सचिव ठाकुर भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Related posts