लोक भाषा की मजबूती से मजबूत होगी हिंदी

गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र गोपेश्वर द्वारा हिंदी पखवाडे़ के अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जनसेवी और शिक्षक गंभीर सिंह फरस्वाण को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बदरी-केदार के पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने फरस्वाण को प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
नेगी ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता और आंदोलन की भाषा रही है। आज के कंप्यूटर युग में हिंदी की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। कार्यक्रम संयोजक डा. योगेश धस्माना ने कहा कि समाज में प्रचलित मानसिकता और इच्छा शक्ति के अभाव में हिंदी राष्ट्रीय सम्मान का दर्जा नहीं पा सकी है। साहित्यकार लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी ने कहा कि लोक भाषाओं को सशक्त करने के बाद ही हिंदी भाषा मजबूत होगी। इस मौके पर शिवराज सिंह, जसपाल खत्री, शंभू प्रसाद भट्ट, भगवती पुरोहित, एचपी ममगाईं, अनूप खंडूरी, एमपी पुरोहित, अनिल कठैत, मंगला कोठियाल, कैलाश चंद्र मौजूद थे।

Related posts