शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ होगा संघर्ष

अल्मोड़ा। उत्तराखंड छात्र संगठन (यूएसओ) की बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के छात्रसंघ चुनाव पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय छात्र संगठनों को छात्रों की नहीं बल्कि अपने दलों की चिंता है। इससे विवि का माहौल ख्रराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों के लिए उत्तराखंड छात्र संगठन का गठन किया गया है, जिसके लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी में जीवन सिंह नगरकोटी मुख्य संयोजक, प्रेम संयोजक सचिव, पंकज पांडे कोषाध्यक्ष के अलावा लोकेश जोशी, विवेक पांडे, अजय डंगवाल, गोपाल भट्ट शामिल किए गए हैं।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि दिन प्रतिदिनि शिक्षा महंगी होती जा रही है। बैठक में शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ संघर्ष करने और विवि के छात्रों को संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Related posts