इलेक्ट्रो होम्योपैथी विधा को फर्जी बताने पर डाक्टरों में उबाल

रानीखेत। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएसन की बैठक में सहायक लोक सूचना अधिकारी द्वारा होम्योपैथी विधा को कथित रूप से फर्जी करार देने की कड़ी भर्त्सना की गई। कहा कि सीएम के आदेशों के बावजूद इस मामले में हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। एसोसिएसन अब आंदोलन शुरू करेगा।
जिलाध्यक्ष डा. बीएल आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया है हरिद्वार सीएमओ कार्यालय के सहायक लोक सूचना अधिकारी डा. बीके सिंह इलेक्ट्रो होम्योपैथी को फर्जी बताकर इससे जुड़े डाक्टरों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने होम्योपैथी डाक्टरों से उनकी क्लीनिकों की जांच के नाम पर धन की मांग की जा रही है। मामले को जब सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष के संज्ञान में लाया गया तो सीएम ने हरिद्वार सीएमओ को जांच सौंपी है। 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक सीएमओ ने मुख्यमंत्री को नहीं सौंपी है। वक्ताओं ने एलोपैथिक चिकित्सकों की तरह ही पंजीकृत होम्योपैथी चिकित्सकों को भी प्रैक्टिस का अधिकार है। डा. बीके सिंह ने उन्हें फर्जी बताकर उत्तराखंड सरकार के शासनादेश का उल्लंघन किया है। उन्हें शीघ्र होम्योपैथी डाक्टरों से क्षमा मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर ऐसोसिएसन आंदोलन करेगा। बैठक में अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष डा. जीसी पांडे, डा. विजय रावत, डा. एनके बोड़ाई, डा. जगदीश भट्ट, बागेश्वर के जिलाध्यक्ष डा. के पाठक, पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष डा. आरएस नेगी सहित तमाम चिकित्सक मौजूद थे।

Related posts