
केदारनाथ जाने की अनुमति को लेकर गुप्तकाशी में हुई तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापारियों और प्रशासन अधिकारियों की संयुक्त बैठक में केदारनाथ में प्रवेश पर प्रतिबंध पर आपत्ति जताते हुए इसे तुगलकी फरमान करार दिया।
बैठक में वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि धाम जाने के इच्छुक व्यक्ति को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा, जिस व्यक्ति को डॉक्टर फिटनेस सर्टिफिकेट देगा वह धाम जा सकता है।
पढें, …मुस्लिम ने लिखी थी बदरीनाथ की आरती
गुप्तकाशी में हुई बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ धाम में व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों की संपत्ति बिना सुरक्षा की छूटी हुई है।
संपत्ति को नुकसान
पूर्व में कुछ लोगों ने संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। इसके बाद भी प्रशासन उन्हें धाम जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि धाम जाने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी होगा तो इस पर तीर्थ पुरोहितों ने आपत्ति जताई।
पढें, केदारनाथः डमरू बजा नहीं, महाराज ने बजा दिया ‘डंका’
उन्होंने कहा कि मेडिकल के लिए व्यक्ति कहां-कहां जाएगा, इसके लिए प्रशासन स्तर से कैंप की व्यवस्था की जानी चाहिए। कुछ देर वार्ता के बाद इस पर तीर्थ पुरोहितों ने सहमति जताई।
प्रशासन को देंगे सूची
बैठक में निर्णय लिया गया कि केदारनाथ जाने के इच्छुक तीर्थ पुरोहित प्रशासन को सूची उपलब्ध कराएंगे और इस सूची को शासन को प्रेषित कर प्राप्त निर्देशानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
तस्वीरों में देखें…राजनीति के बीच केदारबाबा का ‘महाभिषेक’
बैठक में एसडीएम पीसी डंडरियाल, तहसीलदार एसपी उनियाल, केशव तिवारी, विष्णुकांत शुक्ला, महेश बगवाड़ी, देवप्रकाश सेमवाल और बृजबल्लभ बगवाड़ी समेत कई लोग उपस्थित थे।
