10 हजार करोड़ रुपये का है आसाराम का साम्राज्य!

10 हजार करोड़ रुपये का है आसाराम का साम्राज्य!

नई दिल्ली : आसाराम बहुत बड़ी मुसीबत में हैं लेकिन विवादों में पडऩे का ये पहला मामला नहीं है। आसाराम पर आरोप ये भी है कि धर्म का प्रवचन देते-देते उन्होंने करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया है। एक मर्तबा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे आसाराम बचे तो एक बार लेकिन हर बार हर उपदेश में इसे अपनी ताकत बताकर बचते आए हैं आसाराम।

वो भक्तों की आस्था को भी जानते हैं और आस्था से जुड़े कारोबार को भी यही वजह है को वो देश के सबसे रईस बाबाओं की लिस्ट में शामिल हैंलेकिन आसाराम को ना तो उनके प्रवचन जेल जाने से बचा पाए और ना ही उनकी दौलत। आसाराम की संपत्ति कितनी है इसका कोई प्रमाणिक आंकड़ा मिल पाना मुश्किल है। जो दावे किए जा रहे हैं उसके मुताबिक ये दस हजार करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। एक बानगी मिलती है तो आसाराम की ट्रस्ट की सालाना आमदनी से ये ट्रस्ट खुद मानता है कि ये साल में 400 करोड़ से ज्यादा कमाता है।

इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा हैं देश भर में फैले आसाराम के आश्रम खुद आसाराम की वेबसाइट के मुताबिक आसाराम के 425 आश्रम हैं ये 425 आश्रम 12 देशों में फैले हैं भारत के हर हिस्से में ये आश्रम फैले हुए है अहमदाबाद का आश्रम सबसे बडे आश्रमों में से एक है करीब 67 हजार स्कावायर मीटर में फैला ये आश्रम अपने आप में किसी बस्ती के बराबर है।

हर आश्रम के पास बेहिसाब जमीन है इन जमीनों की कीमत साल दर साल बढ़ती जाती है। आसाराम पर धर्म के नाम पर जबरन जमीन को कब्जाने के कई बार गंभीर आरोप लगे हैं आसाराम के विरोधी आरोप लगाते हैं कि जमीन हडप कर आसाराम अमीर बने हैं उन पर फर्जीवाडे और अपने परिवार के नाम से जमीन बनाने के भी आरोप लगे। आसाराम पर आश्रम के नाम पर जमीन कब्जा करने के एक नहीं दर्जन से ज्यादा आरोप हैं मायामोह से ऊपर होने का दावा करने वाले करोड़पति आसाराम इन आरोपों को गलत बताते आए हैं उनकी कमाई का बड़ा जरिया उनके बनाए हुए प्रोडक्ट भी हैं आसाराम आयुर्वेद के नाम पर हेयर कंडीशनर और उबटन तक बनाते हैं और अपने प्रवचनों के दौरान इनका प्रचार भी करते हैं।

आसाराम और उनके आश्रमों की तरफ से जो पत्रिकाओं निकाली जाती हैं उनकी बिक्री है 7 करोड़ से ज्यादा है। आमदनी का हिसाब तो छोड़ दीजिए। इसके साथ ही आसाराम की साइट पर ही जिक्र है कि आसाराम के नाम के साथ 1400 समितियां जुड़ी हैं, 17000 बाल संस्कार केंद्र और 50 गुरुकुलों को भी चला रहे हैं आसाराम

आमतौर पर इनके प्रवचन में दसियों हजार की भीड़ जुट जाती है. आसाराम के प्रवचन और उपदेश तो फ्री होते हैं लेकिन गुरू पर अपार आस्था रखने वाले भक्त अपने गुरु को खासा अमीर बना जाते हैं भक्तों से कितना दान मिलता है या फिर ये पैसा खर्च कहां किया जाता है इसकी जानकारी आसाराम आश्रम की वेबसाइट पर नजर नहीं आती।

अब तो आसाराम पूजा सामग्री को बनाने और बेचने में भी लगे हैं। उनकी सत्संग की डीवीडी भी समागम के बाहर लगे स्टॉलों में बेची जाती है कुल मिलाकर कमाई कितनी है ये तो आसाराम खुद जानते हैं लेकिन ये तय है कि करोड़ों की कमाई भी फिलहाल आसाराम को जेल जाने से बचा नहीं पाई।

Related posts