पिथौरागढ़ में 3 लाख 42 हजार लोग होंगे लाभान्वित

पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा योजना केंद्र सरकार का सपना है। लोकसभा इसे पारित भी कर चुका है। राज्यसभा में पास होने के बाद ये बिल कानून बन जाएगा। यूपीए सरकार इसे ऐतिहासिक बिल बता रही है। जिले में खाद्य सुरक्षा योजना का आगाज 2 सितंबर से हो गया है।
योजना आयोग ने इस जिले के लिए 65.26 प्रतिशत ग्रामीण आबादी, 52.05 प्रतिशत शहरी आबादी को योजना में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। जिले में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत शहरी आबादी के 37120 लोगों का चयन योजना के तहत किया जाना है। ग्रामीण आबादी का 267094 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह जिले की कुल 4859993 आबादी में से 304214 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। नगरीय क्षेत्र में पहले से ही बीपीएल, अंत्योदय के 2811 यूनिट और ग्रामीण क्षेत्र में 151229 यूनिट लाभान्वित हो रहे हैं।
योजना के तहतअंतर्गत हर कार्ड में प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं दिया जाएगा। चावल की दर 3 रुपये और गेहूं 2 रुपये किलो मिलेगा। इस वक्त चावल 8.45 रुपये तथा गेहूं 4 रुपये किग्रा.मिल रहा है। सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के माध्यम से राशन का वितरण किया जाएगा।

Related posts