
नगवाईं (मंडी) मंडी जिले के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बनाए गए नए शेडयूल के विरोध में स्कूल प्रबंधन समिति लामबंद हो गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता रावमापा नगवाईं में आयोजित की जा रही है। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने 6-10 नवंबर का शेड्यूल तय किया था, लेकिन अचानक यह शेडयूल 1 से 4 नवंबर कर दिया गया है। जिसके विरोध में स्कूल के एसएमसी प्रधान व सदस्य और आसपास की पाठशालाओं के एसएमसी प्रधान लामबंद हो गए हैं।
स्थानीय स्कूल एसएमसी प्रधान किशन लाल का कहना है कि 1 से 6 नवंबर तक स्कूलों में त्योहारों का अवकाश है। तीन नवंबर को दीपावली पर्व है। एसएमएस पदाधिकारियों का कहना है कि इससे जहां कार्यक्रम के आयोजन के लिए समाज का सहयोग पूरी तरह नहीं मिल पाएगा, वहीं त्योहारों के कारण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूलों की संख्या भी कम होने की संभावना है। एसएमसी सदस्य नरेश ठाकुर, जोगेश्वरी देवी, खेम सिंह, दौलत राम, टेक चंद, तुले राम, बाला राम, शैला मस्ताना ने भी शिक्षा विभाग के इस फैसले को गलत ठहराया है। साथ ही रावमापा पनारसा के एसएमसी प्रधान दामोदर नेगी ने भी शेड्यूल बदलने का विरोध किया है।
इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी एमएस जम्वाल का कहना है कि इवेंट्स क्लैश होने की वजह से शेड्यूल चेंज किया गया था। कहा कि इस शेडयूल को फिर से रिवाइज किया जायगा। प्रतियोगिता दीपावली की छुट्टियों से पहले आयोजित की जाएगी।
