
जोधपुर: आसाराम बापू के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा है और राजस्थान, यू.पी. समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हुए तथा लोगों ने उनकी तस्वीर को जूते पहनाए। उधर उनके बेटे नारायण साईं ने जलगांव में कहा कि बुधवार के सत्संग में बापू ने कहा कि आठ-दस दिन पहले हम सोच रहे थे कि सब शांत हो गया है। कुछ हो नहीं रहा, सब ठंडे पड़ गए हैं, क्या बात है।
आसाराम समर्थकों ने किया मीडियाकर्मी पर हमला
नई दिल्ली: आसाराम बापू के लगभग 500 समर्थक शुक्रवार को मध्य दिल्ली के कमला बाजार पुलिस थाने के बाहर इक_े हो गए जहां एक किशोरी ने आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ यौन प्रताडऩा की शिकायत दर्ज कराई थी। समर्थकों ने प्राथमिकी रद्द करने की मांग की और इस दौरान मीडियाकर्मी पर हमला किया। इस बीच आसाराम ने कहा कि मैं निर्दोष हूं, साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने भी इस तरह के आरोपों का सामना किया था और मैं भी कर रहा हूं।
आसाराम का झूठ बेनकाब
जोधपुर : आसाराम बापू का झूठ बेनकाब हो गया है। पहले उन्होंने कहा था कि वह 15 अगस्त को जोधपुर में थे ही नहीं लेकिन अब उनकी तरफ से बयान आया है कि वह वह 15 अगस्त को जोधपुर में भी थे और लड़की से भी मिले थे।
