
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पिछले पांच माह से वेतन न मिल पाने से परेशान अनुबंध पर सेवाएं दे रहे डेढ़ दर्जन कर्मचारियों को आखिरकार वेतन मिल गया। 27 जुलाई को प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ने पांच माह से वेतन को तरसे स्वास्थ्य कर्मी शीर्षक के साथ यह मामला प्रमुखता से उठाया था।
इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरकेएस के तहत सरकार द्वारा अनुबंध पर रखे गए जिन कर्र्मियों को फरवरी माह से अब तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ था, उन्हें अब वेतन दे दिया गया है। गौरतलब है कि पांच फार्मासिस्ट, छह स्टाफ नर्स, चार हेल्थ वर्कर, एक रेडियोग्राफ र, दो सफाई कर्मी इनमें शामिल हैं। यह कर्मचारी कई महीनों से अपने वेतन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इन्हें वेतन जारी नहीं हो पाया था। वहीं इन कर्मचारियों को महंगाई के दौर में बिना वेतन के अपने परिवार का पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों को चेक जारी कर दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समस्त कर्मचारियों ने ‘अमर उजाला’ का थैंक्स किया है, जिसकी बदौलत उन्हें पांच महीने से अटका वेतन मिल गया है। उधर, बीएमओ डा. बृज मोहन शर्मा का कहना है कि रोगी कल्याण समिति के पास राशि पहुंच गई है। समस्त कर्मचारियों को कई महीनों से रुका वेतन जारी कर दिया गया है।
