‘कोयला मामले में फाइलें गायब होने पर सफाई दें प्रधानमंत्री’

‘कोयला मामले में फाइलें गायब होने पर सफाई दें प्रधानमंत्री’

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने कथित कोयला आवंटन घोटाला मामले से जुडी फाइलों के गायब होने के मामले में साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से संसद को आशवस्त करने की मांग की है कि किसी भी हालत में जांच को प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा। पाटी ने आज सवेरे राज्यसभा में भी इस मसले को उठाया था और दोपहर बाद उसके प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी की नियमित ब्रीङ्क्षफग में कहा कि कोयला मामले से जुडी फाइलों के गायब होने की रिपोर्ट दो तीन दिन पहले आई थी लेकिन सरकार की ओर से इस बारे में अब तक जिम्मेदारी भरा बयान नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि वे फाइलें गायब हैं जिनमें कोयला ब्लाक आवंटन करने की सिफारिश की गई थी. जिनसे यह पता चल सकता था कि ये सिफारिश किसने की है और इन मामलों में किसने शिकायत की। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जिस मामले की जांच हो रही हो और जिसको लेकर एक कानून मंत्री को हटाया जा चुका हो उसमें इस तरह की बातें कई गंभीर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि इतने संदेहास्पद सवालों से इस मामले में षडयंत्र और मिलीभगत की आशंका पैदा होती है। प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कोयला मंत्री रहे हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका पर भी इस मामले में सवाल उठाये जा रहे हैं इसलिए उन्हें सारी स्थिति पर संसद में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो .सीबीआई. की स्वायत्ता भी इस मामले की निष्पक्ष जांच पर ही आधारित होगी।

Related posts