
हरिद्वार। सिविल जज जेडी हेमंत सिंह ने गंगा के लिए तप कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की वृद्धावस्था को देखते हुए उनके लिए जेल में अलग से रहने की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। स्वामी सानंद ने अपने वकील की मार्फत इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी थी।
स्वामी सानंद के वकील अरुण भदौरिया ने बताया कि स्वामी सानंद के खिलाफ कनखल थाने में आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद को जेल में अलग से रहने की व्यवस्था करने का वाद दाखिल किया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए सिविल जज हेमंत सिंह ने स्वामी सानंद की उम्र को ध्यान में रखते हुए जिला कारागार में अलग से निवास की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। साथ ही बेहतर सुविधा करने के लिए भी निर्देशित किया है।
