कालेज में नहीं हो सकेंगी रैलियां

बिलासपुर। केंद्रीय छात्र संघ के चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न छात्र संगठनों ने जमकर प्रचार किया। चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए छात्र संगठनों के प्रत्याशियों ने हरेक छात्र-छात्राओं को कबर करते हुए वोट की अपील की। अंतिम दिन छात्र संगठनों ने शक्ति भी प्रदर्शन किए।
केंद्रीय छात्र संघ चुनावों के चलते बुधवार का दिन छात्र संगठनों के लिए अहम दिन था। बीएसए, एबीवीपी, एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी। इसके चलते इस दिन डोर-टू-डोर प्रचार ही हो पाएगा। 16 अगस्त को कालेज में किसी भी तरह की रैली, धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। पैनल विद्यार्थियों के पास जाकर वोट की अपील जरूर कर सकते हैं। बिलासपुर के अलावा घुमारवीं, नयनादेवी, जुखाला और झंडूता के कालेजों में भी आज दिनभर चहल-पहल रही। चुनाव प्रचार का आज एक तरह से अंतिम दिन था। डोर-टू-डोर प्रचार अभियान जारी रहेगा। रैली संगठन नहीं निकाल पाएंगे। आखिरी दिन के चलते पीजी कालेज बिलासपुर में बीएसए ने जहां रैली निकाली। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के साथ हर छात्र से कालेज में वोट मांगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी जमकर प्रचार किया। उधर, केंद्रीय छात्र संघ चुनावों में सभी छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
एबीवीपी के कैंपस अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने कहा कि इस बार एबीवीपी की जीत होगी। एबीवीपी को छात्रों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। बीएसए के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बीएसए की जीत होगी। एनएसयूआई अध्यक्ष विजय ने कहा कि जीत के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। इस बार एनएसयूआई की जीत होगी।

Related posts