टिहरी झील का जलस्तर पहुंचा चरम पर

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 815.35 मीटर पहुंच गया है। टीएचडीसी प्रशासन से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पिलवे के दो गेट से पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है। जिससे ज्यादा बारिश होने पर जलभराव को स्थिर रखने में मदद मिल सकेगी। पानी डिस्चार्ज के बाद गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
झील का जलस्तर इस समय अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से आरएल 825 मीटर तक जलभराव करने की अनुमति दिए जाने के बाद टीएचडीसी ने स्पिलवे के दो गेट खोलकर 300 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है। डीएम नितेश झा ने बताया कि चारों टरबाइनें चलने के बाद कुल 870 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जलस्तर को स्थिर रखने के लिए गेट खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार झील के जलस्तर को आरएल 825 मीटर तक भरने की अनुमति दी गई है। गंगा में जलस्तर में संभावना को देखते हुए ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्कता के बारे में बता दिया गया है।

Related posts