शाम होते ही कांडा-कमस्यार की बिजली गुल

कांडा। बिजली कटौती के कारण कांडा-कमस्यार के दर्जनों गांव शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। बिजली के गुल होने से जहां ग्रामीणों परेशान हैं वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांवों में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने शाम के समय कटौती बंद करने की मांग की है।
कांडा तहसील के नारायणगूंठ, पंगचौड़ा, पड़ाव, महरगांव, ढोलागांव, नाघर माजिला, काने कन्याल, ससोला, तुनेड़ा, थर्प, चकजामिनी, धपोली, देलमेल, भंतोली, खंतोली, पोखरी, सिमकूना और धपोलासेरा समेत कई गांव में शाम को रोजाना बिजली गुल हो जा रही है। बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई भी खासी प्रभावित हो गई है। इधर बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए शट डाउन लिया जाता है। कटौती नहीं हो रही है।

Related posts