
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे 20 दिनों से गंगोत्री हाईवे दो दिनों से बंद है। उत्तरकाशी मुख्यालय का संपर्क देश-दुनिया से कटा हुआ है। संबंधित विभाग लगातार सड़कों की बहाली के प्रयास का दावा करते हुए राजमार्ग पर यातायातबहाली के लिए प्रकृति की मेहरबानी की बात कह रहे हैं।
बाडिया, सिलाई बैंड और असनोल गाड़ में 13 जुलाई से अवरुद्ध यमुनोत्री राजमार्ग पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। उत्तरकाशी से भटवाड़ी गंगोत्री की ओर गरमपानी, नेताला, हीना, भाटुकासौड़, विशनपुर सैंज, नौलुणा में अभी तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। बीआरओ ने भारी मशक्कत के बाद चड़ेथी भटवाड़ी से गंगोत्री की ओर यातायात बहाल किया था, लेकिन बीते रोज गंगनानी से दो किमी आगे सड़क का करीब ढाई सौ मीटर हिस्सा तबाह होने से यहां यातायात पर फिर ब्रेक लग गया है।
कोट……..
वर्ष 2012 की आपदा में तबाह गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त करने के लिए समय पर बजट मिल जाता तो इस बार ज्यादा दिक्कत नहीं आती। अब हाईवे इस कदर क्षतिग्रस्त है कि इसे ठीक करने में काफी समय लग रहा है। राजमार्ग के दर्जनों हिस्से बेहद संवेदनशील होने से समरेखण बदलना जरूरी हो गया है। यातायात की बहाली काफी कुछ मौसम की मेहरबानी पर भी टिकी है।
चंद्रशेखर, कमांडर बीआरओ टास्क फोर्स।
