बताना होगा, कितना सुधार किया

शिमला। स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता में कितना सुधार हुआ, इसकी रिपोर्ट आज आएगी। बिहार में बच्चों की मौत के बाद राजधानी शिमला में विभाग ने सभी बीईईओ इस बाबत निर्देश दिए थे। स्कूल मुख्याध्यापकों को भी निरीक्षण के आदेश थे। इन आदेशों पर कि स हद तक अमल किया गया। इसकी रिपोर्ट सभी बीईईओ शनिवार को उप-निदेशक को देंगे।
उप-निदेशक एलीमेंटरी ने डाइट में सभी 20 ब्लॉक के बीईईओ को बुलाया है। बैठक में जिले भर में मिड डे मील को बनाने से लेकर परोसे जाने तक की प्रक्रिया की समीक्षा बैठक रखी गई है। बीईईओ को रिपोर्ट देनी होगी कि इस एक माह के अंतराल में उन्होंने अपने क्षेत्र के कितने स्कूलों में चैकिंग की और क्या सुधार लाया। इसकी समीक्षा की जाएगी। उप-निदेशक की ओर से कार्यालय स्तर पर गठित की गई विशेष टीम भी चैकिंग कर रही है। अभी तक यह टीम सिर्फ लालपानी, कै थु के तीन स्कूलों सहित करीब पांच स्कूलों का निरीक्षण ही कर पाई है। यहां खामियों की शिकायत नहीं। शहरी क्षेत्र के स्कूलों को छोड़ कर ग्रामीण स्कूलों में स्थिति क्या है।
यह बैठक में रखी जाने वाली रिपोर्ट से ही साफ होगा। उप-निदेशक टीसी वर्मा ने बताया कि इसी दिन जिले भर के सभी बीआरसी के साथ भी बैठक रखी है। इसमें एसएसए को और प्रभावी ढंग से लागू किए जाने को लेकर चरचा की जाएगी। ब्लॉक के पे-फिक्सेशन के मामलों को निपटाने के लिए अधीक्षकों और डीलिंग हेंड को भी बुलाया गया है, जिन्हें मामलों को निपटाने का प्रशिक्षण दिया जाना है। इस दौरान जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथि और जगह पर भी फैसला लिया जाना प्रस्तावित है।

Related posts