सिद्धेश्वर मंदिर में पूरी होती है मुराद

रुद्रपुर। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का अपना अलग ही महत्व है। मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से यहां पूजा अर्चना को आता है उसकी मन्नत अवश्य पूरी होती है। हाइडिल कालोनी में बना यह मंदिर वैसे तो वर्षों पुराना है और चमत्कारी भी है। इसमें अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ प्राचीन कुआं है। इस कुएं के बारे में कहावत है कि जो भी श्रद्धाभाव से इसमें जल चढ़ाता है उसकी मनौती अवश्य पूरी होती है। बताते हैं कि करीब पांच साल पहले मंदिर की मूर्तियां खंडित हो गई थी, इस पर मूर्तियों को जैसे ही बाहर रखा गया उसके दस मिनट बाद ही मंदिर का लिंटर गिर गया। क्षेत्रवासियों के सहयोग से मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया। वर्तमान में इसमें जयपुर से लाई लयी सांई, हनुमान, दुर्गा, शिव, राम दरबार, महालक्ष्मी, राधा कृष्ण और शनिदेव की मूर्तियां लगी हुई हैं। हर रोज शहर के लोग पूजा अर्चना को आते हैं। सोमवार खासकर सावन के महीने में तो भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है। धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए पंडित अंकित पाठक मंदिर परिसर में हमेशा मौजूद रहते हैं। मंदिर की देखभाल हाइडिल से जुड़े सुभाष शर्मा, जेपी जखोला, एमएन उप्रेती, आशीष काला, अतुल बंसल, राजेश सैनी, केएन जोशी समेत तमाम अन्य लोग करते है। सुभाष शर्मा ने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मुराद भोले बाबा अवश्य पूरी करते हैं।

Related posts