
नई दिल्ली: पाकिस्तान बेशक देश के साथ मैत्री का राग अलाप रहा है लेकिन वह फि र से भारत के बेरोजगार युवकों को रोजगार के नाम पर मोटी रकम देकर किसी न किसी बहाने पत्थर फेंकने जैसे प्रदर्शन की नाकाम कोशिश में जुटा है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई देश में जहां आतंकी हमला कराने की फिराक में है, वहीं कश्मीर में फिर पत्थर फेंकने जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकती हैं, ताकि सुरक्षा तंत्र का ध्यान बंटाकर इन घटनाओं पर लग जाए।
सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के कारण आईएसआई फिलहाल अपने इरादों में सफल नहीं हो पा रही है। कॉल इंटरसेप्ट के आधार पर खुफिया विभाग ने कहा है कि आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी सेना पुंछ और राजौरी सेक्टर में फायरिंग से भी भारतीय सेना का ध्यान बंटाएगी।
जिससे कि पीओके स्थित झंडी चोन तारा से आतंकियों को भारत में घुसाने में आसानी हो सके। इन आतंकियों का कमांडर जुनैद, मुस्तफा, अकरम रज्जाक, अब्दुल गनी जैसे युवाओं को बनाया गया है। आईएसआई ने झंडी चोनतारा को घुसपैठ का नया लांचिंग पैड बनाया है।
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही। वह भारत में आतंकी हमला कराने और सुरक्षा तंत्र को तहस नहस करने के लिए आतंकियों की बड़ी घुसपैठ कराने की फिराक में है।
