
मुनस्यारी। भाकपा माले आपदा ग्रस्त तल्ला दुम्मर, फल्याटी, कुलथम और ढिलम में निगरानी कमेटी गठित कर दी है। माले ने इन गांवों के आपदा प्रभावितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया है।
आपदाग्रस्त क्षेत्रों के हालात का जायजा लेकर मुनस्यारी पहुंचे भाकपा माले के तहसील सचिव सुरेंद्र बृजवाल ने बताया कि कुलथम और फल्याटी के ग्रामीण प्रशासन की उपेक्षा के खिन्न है। कुलथम के 34 और फल्याटी के 36 परिवारों ने गांव छोड़कर चोटियों में शरण ले रखी है। प्रशासन ने इन परिवारों को राहत राशि के नाम पर केवल पांच मीटर तिरपाल, चार- किलो गेहूं और चावल दिया है। मदद के नाम पर राजस्व उप निरीक्षक लोगों से मकान खाली करने के नोटिस दे रहे हैं। बताया कि कुलथम के चार मकान ढह गए हैं। अन्य मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार की उपेक्षा के खिलाफ आपदा प्रभावितों को लामबंद करने का निर्णय लिया है।
