ठगी के कई राज खोल सकता है पटियाल!

मंडी। सेना में भरती करने पर नाम बेरोजगार युवा से हजारों रुपये ऐंठने वाले फर्जी कैप्टन विनोद पटियाल की गिरफ्तार के बाद पुलिस को ठगी के अन्य कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। कुल्लू जिला पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। कुल्लू पुलिस के बिछाए गए जाल पर मंडी में सेना की वरर्दी पहने फर्जी कैप्टन को धर दबोचा गया। यह ऊना का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू के सरवरी में चाय की दुकान करने वाले जीत राम को फर्जी कैप्टन विनोद पटियाल को 50 हजार रुपये की चपत लगा चुका था और 15 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। जिस पर जीत राम ने पुलिस से शिकायत की थी। इस पर कुल्लू पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस के अनुसार सेना में लांगरी (कुक) के पद पर भरती के लिए आरोपी विनोद पटियाल ने खुद को सेना में कैप्टन बता कर जीत राम से 40 हजार रुपये मांगे। जीत राम ने उक्त राशि विनोद पटियाल के खाते में जमा करवाए दिए थे। इसके बाद आरोपी ने दोबारा से जीत राम से 10 हजार रुपये खाते में जमा करवाने को कहा। यह राशि भी जीत राम ने जमा करवाई। इसके बाद भी काम न होने पर फर्जी कैप्टन ने फिर से 15 हजार रुपये की डिमांड की। जिस पर जीत राम ने पुलिस से शिकायत की। जीत राम के कहने पर आरोपी को 15 हजार रुपये की राशि देने के लिए मंडी आने को कहा गया। जीत राम के साथ कुल्लू पुलिस भी मंडी पहुंची। आरोपी फर्जी कैप्टन भी पूरी वरदी के साथ उक्त राशि के लिए मंडी पहुंच गया। मंडी सदर थाना पुलिस के सहयोग से जीत राम की निशानदेही पर आरोपी को मौके पर धरदबोचा गया। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी विनोद पटियाल को अदालत पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने खुद को सेना में कैप्टन बताया कर जीत राम से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपी का पिता भी सेना से रिटायर्ड सैनिक है। आरोपी से पूछताछ में ठगी के अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

Related posts