मोदी का ‘साइड इफ़ेक्ट’: प्रशंसा और बुराई दोनों भारी पड़ी

मोदी का ‘साइड इफ़ेक्ट’: प्रशंसा और बुराई दोनों भारी पड़ी

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अब दो साइड इफेक्ट हुए है। एक तरफ जहां सांसद विजय बहादुर सिंह मोदी के ‘पिल्ला’ वाले बयान का बचाव करने पर बसपा ने सस्पेंड कर दिया तो वहीं दुसरी तरफ, दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष आमिर रजा हुसैन ने मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद इस्तीफा दे दिया।

बतां दें कि, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पिल्ला’ वाले बयान का बचाव करने वाले सांसद विजय बहादुर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा ने एक बयान जारी कर कहा कि बार बार चेतावनी देने के बावजूद सिंह ने ऐसे बयान देना जारी रखा जो पार्टी लाइन के मुताबिक नहीं हैं और इसी लिए उन्हें पार्टी से निकला गया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सिंह को बाहर किए जाने के फैसले के बारे में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को सूचित कर दिया गया है।

सिंह को चुनाव में टिकट भी नहीं दिया गया था। उन्होने मोदी के ‘पिल्ला’ वाले बयान का बचाव किया था। इसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने उनको चेतावनी देते हुए उनके बयान से किनारा कर लिया था। बीते शनिवार रात सिंह ने मोदी का बचाव करते हुए कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री ‘संवेदनशील’ हैं और उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया। सिंह ने कहा था, ‘‘अगर वह(मोदी) कहते हैं कि उनकी कार के नीचे कोई पिल्ला कुचल जाता है तो उन्हें दुख होता है। यह दिखाता है कि वह संवदेनशील और दयालु व्यक्ति हैं। ये मेरे निजी विचार हैं, लेकिन उनकी टिप्पणियों को गलत ढंग से लिया गया। वह किसी समुदाय का हवाला नहीं दे रहे थे।’’

वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद इस्तीफा दे दिया। बीजेपी की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष आमिर रजा हुसैन ने मोदी के खिलाफ अपने बयान से पार्टी नेतृत्व को पीड़ा होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Related posts