बिलासपुर में नहीं रुका, स्वारघाट में दबोचा

स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल पुलिस जवानों द्वारा गाड़ी रोकने का इशारा करने के बावजूद उत्तर प्रदेश के एक पुलिस जवान को गाड़ी नहीं रोकना महंगा पड़ गया। खाकी वर्दी वालों ने इस जवान को थाने पहुंचाया। उसकी पूरी जांच होने के बाद ही उसे आगे जाने की अनुमति मिली।
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश एक राजनीति दल के महासचिव कुछ दिन पहले सैर सपाटे को मनाली गए थे। रोहतांग के समीप एक सड़क दुर्घटना में गनमैन घायल हुआ। सचिव दो दिन पहले ही लौट गए हैं। गनमैन वापस लौट रहा था। बिलासपुर से गुजरते वक्त पुलिस जवानों ने चैकिंग के लिए हाथ आगे किया तो वाहन नहीं रुका। शक होने पर पुलिस ने स्वारघाट थाना मैसेज भेजा। इसके आधार पर गनमैन को वहां रोका गया। गनमैन को काफी चोटें आई थी। सिर पट्टी लगा होने के साथ उसे प्लास्टर भी चढ़ा है। हथियार भी साथ था। इस वजह से वह शक के घेरे में आया। थाने में कुछ देर दस्तावेज चैक किए गए। बाकायदा उत्तर प्रदेश भी संपर्क किया गया। तब कहीं जाकर उसे आगे जाने दिया गया। डीएसपी नयनादेवी सोमदत्त ने इसकी पुष्टि की है। मामला कुछ भी नहीं था। मैसेज आने पर गनमैन को रोका गया था। दस्तावेजों की जांच के बाद उसे जाने दिया गया।

Related posts