
शिमला। एसएफआई की राज्य इकाई के आह्वान पर शुक्रवार को राजधानी के सभी कॉलेजों में रूसा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। एसएफआई के जिला अध्यक्ष प्रेम कायथ और सचिव चंद्रकांत वर्मा ने विवि पर सौ करोड़ के बजट के लालच में प्रदेश भर के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। आरकेएमवी इकाई ने सुबह बारह बजे जमकर नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष सविता खाची की अगुवाई में किए गए इस प्रदर्शन में खाची और सचिव अपेक्षा पारगी ने कहा कि रूसा छात्रों के हित में नहीं है। इसे जल्दबाजी में लागू किया जा रहा है। उन्होंने सेमेस्टर सिस्टम में हर विषय में सीटें बढ़ाए जाने की मांग उठाई। इधर, फागली कॉलेज इकाई ने भी अध्यक्ष सुशील जोगटा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। सचिव ठाकुर सिंह, सहसचिव रोहित शर्मा, स्मृति, स्तुति, शिवानी, मनोज, कपिल, मोहित, रोजी, सितेंद्र ने इसमें हिस्सा लिया। उधर, राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में एसएफआई के इकाई अध्यक्ष अंकुश ठाकुर और सचिव कपिल शर्मा ने प्रवेश की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ाए जाने की मांग की। प्रदर्शन में सन्नी, भूपेंद्र, सिधु, पियूष, प्रियंका, सपना, अंजली, आरती, मोहित, दुष्यंत, महेंद्र, काकू , रजत, विक्रम, ईशांत, भुपेंद्र ठाकुर, शुभम, चंदन, दीपक, सुशांत विपुल, कुशल, राम लाल, नितिन शर्मा भाग लिया। संजौली कॉलेज में इकाई सचिव अक्षय शर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। उन्होंने विवि पर सेमेस्टर सिस्टम को जबरन छात्रों पर थोपने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में रोनू, दिनेश ठाकुर, अभि सूद, रूहानी, सुदर्शना, शालू, अनिल, रोहित मेहता, यशपाल गिरीश ने हिस्सा लिया।
—
दस जुलाई को रैली करेगी एसएफआई
एसएफआई जिला सचिव चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि दस जुलाई को छात्रों की मांगों, महिला तथा छात्राओं के उत्पीड़न को रोकने की मांग को लेकर शहर में रैली निकाली जाएगी। इसमें कॉलेजों, स्कूलों और आईटीआई सहित बीएड कॉलेजों के छात्र भाग लेंगे।
