आतंकवादी थी इशरत जहां’

आतंकवादी थी इशरत जहां’

नई दिल्ली: गुजरात के इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी राजेंद्र कुमार की भूमिका को लेकर विवाद का मुद्दा मंगलवार को भी संसदीय समिति की बैठक में उठाया गया। बैठक में बीजेपी के सदस्यों ने दावा किया कि मुठभेड़ में मारे गए चारों लोग लश्कर-ए-तैयबा के ही सदस्य थे।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के लिए परामर्श समिति की बैठक में शामिल एक बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि इशरत आतंकवादी थी और लश्कर-ए-तैयबा की वेबसाइट पर उसका नाम भी आया था और जब मुठभेड़ हुई इशरत दो पाकिस्तानियों के साथ थी। बीजेपी नेता ने कहा कि इस मामले में कुमार को गिरफ्तार करना और उन पर अभियोजन चलाना आतंकवादियों को ओर बढ़वा देने वाली बात है।

वहीं बैठक में बीजेपी सदस्य विनय कटियार और योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आईबी के विशेष निदेशक पर निशाना साधना ठीक नहीं है क्योंकि इससे अधिकारियों का मनोबल गिरने का खतरा है। सूत्रों के अनुसार कटियार ने भी कहा कि इशरत आतंकवादी थी और वह फैजाबाद भी गई।

Related posts