फसली कर्ज माफ करे सरकार

चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों में अतिवृष्टि के कारण काश्तकारों की आलू की फसल पूरी तरह से सड़ गई है। इस संबंध में काश्तकारों की ओर से डीएम को ज्ञापन सौंपकर आलू की खेती करने को लिए गए फसली कर्ज को माफ करने की मांग उठाई है। किसान क्लब डुंगरासेठी के स्वयंसेवक नारायण राम टम्टा और उप स्वयंसेवक डुंगर सिंह चौधरी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि डुंगरासेठी और डड़ा गांवों में प्रत्येक परिवार फसली कर्ज लेकर 10 से 20 कुंतल तक आलू का बीज बोता है, लेकिन अतिवृष्टि के कारण किसानों की शतप्रतिशत फसल नष्ट हो गई है। किसानों के समक्ष कर्ज चुकाने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सभी किसानों के फसली कर्ज माफ करने की मांग उठाई है

Related posts