
अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण समिति का 20 सदस्यीय कलाकारों का दल पिछले दो माह में आठ राज्यों की पांच हजार किमी यात्रा कर वापस लौट आया है। कलाकारों के दल ने मुंबई, पुणे, अहमदाबाद सहित देश के विभिन्न स्थानों पर नंदा देवी राजजात यात्रा को लोक नृत्यों के माध्यम से पेश किया। अल्मोड़ा पहुंचने पर इन कलाकारों का स्वागत किया गया।
मुंबई की संस्था मन्नत की ओर से नंदा राजजात यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए धार्मिक यात्रा निकाली गई। यह मुंबई, पूना, अहमदाबाद, इंदौर समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए हल्द्वानी पहुंच कर संपन्न हुई। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अप्रवासी उत्तराखंडियों को नंदा राजजात यात्रा की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संस्कार सांस्कृतिक समिति को दी गई थी। महिपाल मेहता, किरन किरौला, अलका बिष्ट ने मधुर स्वरों का जादू बिखेरा। संस्कार सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि सांस्कृतिक यात्रा में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के डिजाइनर, गीतकार, संगीतकार और कैमरामैनों की टीम भी चल रही थी। इस टीम ने 12 ज्योर्तिलिंगों का सेट बनाया था।
अल्मोड़ा से गए कलाकारों के दल में निदेशक प्रकाश बिष्ट, महिपाल मेहता, गिरीश जोशी, नवीन आर्या, संतोष कुमार, पंकज कुमार, नरेंद्र प्रसाद, शेखर कुमार, दीपक कुमार, उमेश कुमार, जीतेंद्र साह, सागर रावत, अलका बिष्ट, किरन किरौला, नीतू आर्या, सोनिया चौहान, गरिमा उपाध्याय, मनीषा, संगीता, सपना, पूनम, अमरजीत आदि कलाकार शामिल थे। कलाकारों के अल्मोड़ा पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सूरज साह, तारु जोशी, दीप डांगी, बिट्टू कर्नाटक, दिनेश गोयल, रवि रौतेला, भुवन वर्मा, संजय वर्मा, दीपक जोशी, दीप बिष्ट, गिरीश धवन, जितेंद्र बेदी, नरेश बिष्ट, मनमोहन चौधरी, आमिर खान, संजीव अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, राजन बिष्ट, अजय बिष्ट, मुकेश कांडपाल, राजा साह, राजेंद्र तिवारी, शरद साह, विनीत बंसल, रवि साह आदि शामिल थे।
