
रोहडू। मिड-डे-मील वर्कर्स की बैठक यूनियन की प्रधान मीरा कायथ की अध्यक्षता में लोनिवि के विश्राम गृह में हुई। इस दौरान मुख्य रूप से मिड-डे मील वर्कर्स को दैनिक वेतन भोगी बनाने तथा वेतन बढ़ोतरी की मांग को उठाया गया। प्रधान मीरा कायथ ने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर्स की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वर्कर्स की मांग है कि छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके मिड-डे-मील वर्कर्स को शिक्षा विभाग से नियुक्ति पत्र देकर उन्हें दैनिक वेतन भोगी का दर्जा दिया जाए। मिड-डे-मील वर्कर्स को नाममात्र का वेतन दिया जा रहा है। पांच वर्ष में वर्कर्स के वेतन में एक रुपये का इजाफा भी नहीं किया गया है। इसलिए कम कम से कम 4500 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। स्कूल में मिड-डे-मील वर्कर्स के साथ एक सहायक वर्कर रखा जाए। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर सभी अवकाश देने के साथ ही निकाले गए वर्कर्स को फिर से नियुक्त किया जाए। बैठक में सुनीता देवी, गुड्डी देवी, पविती शर्मा, रमा देवी, प्रभा शर्मा, सुभद्रा देवी, कलगी देवी, शांता देवी, सत्या देवी, सुनीता देवी, वीना देवी, शर्मिला देवी, कांता, शिशमा, मंजू, सरुचि देवी, शारदा देवी, तारा देवी सहित यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे।
