चिड़गांव में सीटू ने का धरना प्रदर्शन

रोहड़ू। विधुत परियोजनाओं में कार्यरत सीटू से संबंधित क्षेत्रिय कमेटी ने चिड़गांव में बुधवार को प्रदर्शन किया। सीटू नेताओं ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाया।
सीटू की क्षेत्रीय इकाई के महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि प्रदर्शन में तांगणू रमई परियोजना, मसली, गौतमी, शिमला परियोजना सहित अन्य निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भाग लिया। रैली का आयोजन राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर किया गया। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों ने चिड़गांव ब्लाक से बाजार होकर तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। सीटू ने मांग की है कि कामगारों की न्यूनतम मजदूरी दस हजार रुपये की जाए। इसके साथ ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ने, समान काम के लिए मसान वेतन देने, ठेका मजदूरों को भी नियमित मजदूरों के समान वेतन देने, सभी मजदूरों को पेंशन सुविधा देने, आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स, मिड डे मील वर्कर्स, वाटर गार्ड सहित अन्य अंशकालीन वर्कर्स को नियमित करने, महंगाई पर रोक लगाने सहित अनाज तथा अन्य खाद्य वस्तुओं पर सट्टा बाजार नीति बंद करने की मांग की है। इस दौरान किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष संसार खलास्टा, महासचिव अजय दुल्टा, तांगणू रमई वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष दिवान गौतमी, प्रोजेक्ट यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार, किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष बिहारी लाल चौहान सहित करीब दौ सौ मजदूर उपस्थित थे।

Related posts