परवाणू शहर में गहराया जल संकट

परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू की 40 हजार की आबादी पेयजल समस्या से जूझ रही है। शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा चुकी है। लोगों को तीसरे दिन भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए आठ हजार गैलन होती है, मौजूदा समय में पांच हजार गैलन पानी ही शहर में पहुंच रहा है। तीन हजार गैलन पानी की अभी भी शहर में कमी चल रही है। शहर में पानी की सप्लाई का कार्य हिमुडा का है। इस संबंध में हिमुडा के अधिकारियों का कहना है कि परवाणू शहर में पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत कौशल्या खड्ड है। इसमें जलस्तर काफी घट चुका है।

टैंकरों से खरीद रहे हैं पानी
पानी की कमी के चलते लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। किल्लत को देखते हुए टैंकर मालिक भी लोगों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। हालांकि परवाणू में मौजूदा समय पर पानी की दरें सबसे अधिक हैं। बावजूद इसके परवाणू में पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं है।

नहीं ढूंढ पा रहे अन्य स्त्रोत
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, मनजीत सिंह, रमेश चौहान, राजू, दिलबाग सिंह, अमित डोगरा, रघुवीर सिंह, रमेश पठानिया, रघुराज, हेमंत गुप्ता और रोशनी ठाकुर का कहना है कि हिमुडा कई वर्षों से पानी की सप्लाई परवाणू शहर को दे रहा है, लेकिन हिमुडा कौशल्या खड्ड के अलावा दूसरा पानी का स्रोत अभी तक नहीं ढूंढ पाई है। परवाणू में ही लोग पानी की बोर खुदवा कर पानी टैंकरों द्वारा बेच रहे हैं। लोगों ने हिमुडा से जल्द समस्या समाधान की मांग की है।

कौशल्या खड्ड में घटा जलस्तर
पानी की समस्या को लेकर हिमुडा अधिषाशी अभियंता उमेेश कुमार का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण कौशल्या खड्ड के जल स्तर में कमी आई है। शहर में 8000 गैलन पानी की जरूरत है लेकिन अभी लोगों को 5000 हजार लीटर पानी ही मिल रहा है। हिमुडा पानी कमी को पूरा करने के लिए अन्य जलस्रोतों की तलाश कर रहा है।

Related posts