
शिमला। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के बैनर तले शनिवार को कालीबाड़ी हॉल में जिला भर के मिड डे मील वर्करों का सम्मेलन हुआ। सभी ने एक सुर में प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से न्यूनतम वेतन की मांग की। मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। इसमें जिला प्रधान के पद पर हिमी देवी जबकि हंस राज को महासचिव चुना गया है।
सीटू केे जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि मिड डे मील वर्कर स्कूलों में 2004 से कार्यरत हैं। इन पर 2013 के नियमों को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उनसे बांड भरवाए जा रहे हैं, जो तर्क संगत नहीं। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्कर नाममात्र वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके सरकार और विभाग उनको नियमित करने की बजाय छंटनी कर उनकी सेवाएं समाप्त कर उन्हें बेरोजगारी की ओर धकेलने का प्रयास कर रही है। सम्मेलन में कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने, हर माह नियमित वेतन का भुगतान करने, बीमा योजना का लाभ, छुट्टियों का प्रावधान, महिलाओं को चार माह के प्रसूति अवकाश की सुविधा, दस माह की बजाय पूरे बारह माह का वेतन देने जैसी मांगें उठाई गईं। सम्मेलन में सीटू के राज्य अध्यक्ष जगत राम, शिमला शहरी अध्यक्ष किशोरी डढवालिया, महासचिव मुनीश शर्मा, प्रेम चंदेल, वचन सिंह, विनोद विरसांटा, रमा मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।
वहीं, जिला की मिड डे मील वर्कर यूनियन की चुनी गई कार्यकारिणी में शकुंतला को कोषाध्यक्ष, चेत राम, लववी, ध्यान चंद कालटा, बुद्धि राम, जानकी, उमेश, खेम पाल को उपाध्यक्ष, हेत राम, टेक चंद, योगेश कमल, राजेंद्र राजू, सुलक्षणा ठाकुर, गीता देवी को संयुक्त सचिव, रविंद्र, गीता, कौशल्या, मोती राम, आशा, मनु कुमारी, संधिरा, संतोष, भगपति, कल्पना, रामेश्वरी, मदन, निक्का राम, शीला, पिंकी, लालटा, गंगा राम, नोरबू, डोलमा, गुड्डी, सुमित्रा, राधा देवी, संतकली, तिलका देवी, बलदेव, राधा व सुमन लता को कमेटी का सदस्य चुना गया।
