
चबा। अगर आप चार और पांच तारीख को भर्ती प्रकिया में भाग लेने की योजना बना रहे हैं तो भूल जाइए। वन विभाग ने 3 जून को ही भर्ती प्रक्रिया खत्म करने का निर्णय लिया है। चार और पांच जून को अब फोरेस्ट गार्ड की भर्ती नहीं होगी। 3 जून को ही फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने वाली है। विभाग की ओर से अलफाबेटिक के आधार पर युवाओं को ग्राउंट टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन तय तारीख को 50 से 60 फीसदी अभ्यर्थी ही अपीयर हो रहे हैं। इसके चलते विभाग की ओर से निर्धारित तारीख से दो दिन पहले ही फिजिकल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद पांच तारीख को सारी रिपोर्ट सोलन भेज दी जाएगी। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक तक जिला के 648 के करीब युवाओं ने ग्राउंड कलीयर कर लिया है। इनमें 601 युवक और 47 युवतियां शामिल हैं। इन्हें लिखित परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड दे दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 15 मई से चल रही फोरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अभी तक 3769 युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। इसमें से 2212 अपीयर हुए और 648 को लिखित परीक्षा के लिए सिलेक्ट कर लिया गया है। वन विभाग के अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने बताया कि हर रोज तीन सौ से ज्यादा आवेदकों को बुलाया जाता है। शनिवार को 381 के करीब आवेदकों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। इसमें से 259 आवेदक अपीयर हुए और 70 को लिखित परीक्षा के लिए सिलेक्ट किया गया। इसके अलावा 189 फिजिकल टेस्ट से बाहर हो गए। उन्होंने बताया कि फोरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए चंबा के युवाआें में काफी उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा प्रतिभागी पूरी तैयारियों के साथ ग्राउंड में प्रवेश कर रहे हैं ।
इंसेट……………
एक लड़की को बाहर करने पर हुआ विवाद
फोरेस्ट गार्ड की भर्ती के दौरान 100 मीटर दौड़ को लेकर विवाद हो गया। एक युवती ने भर्ती के लिए तैनात कमेटी के प्रतिनिधियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। युवती की माता ने भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने निर्धारित समय पर दौड़ को पूरा किया था। इसके बावजूद उसे बाहर कर दिया गया। उधर, मुख्य अरण्यपाल एआरएम रेड्डी ने बताया कि हर बैच में पांच प्रतिभागियों को दौड़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि विवादास्पद बैच में एक भी प्रतिभागी क्वालीफाई नहीं कर पाया था। इस कारण उन्हें बाहर किया गया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की जा रही है।
